फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी नसीम (35) मजदूरी कर पत्नी व चार बच्चों का पेट पालता था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर नसीम की अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। विवाद के बाद नसीम समेत पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात किसी समय नसीम ने घर के कमरे में छत के कुंडे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजन नींद से जागे तो फांसी के फंदे पर नसीम का शव लटका देख उनमें कोहराम मच गया। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पीड़ित परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार किए जाने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें