तितावी। बघरा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित भाकियू की पंचायत में किसानों के मुद्दे उठाए गए। मंडल अध्यक्ष नवीन राठी और जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीनी मिलें समय पर चलनी चाहिए। हाईवे में अधिकृत जमीन का मुआवजा मिलना चाहिए। उधर, शक्ति सिंह ने वापस भाकियू में लौट आए हैं।
सोमवार को पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल पहले ही चलने में लेट हो रहे हैं। किसानों का शुरू में ओवरलोड न काटा जाए जिससे गेहूं की बुवाई प्रभावित ना हो कैलेंडर मे पर्चियों मे धांधली को तुरंत ठीक कराएं । विद्युत विभाग द्वारा घरेलू विद्युत कनेक्शन पर 4-4 किलो वाट का भार दिखाकर विद्युत बिल भेज दिए गए हैं। निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर भूमि अधिग्रहण की गई है, परंतु पूर्ण मुआवजा नहीं दिया गया है।
महासचिव धीरज लाटियान ने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। अध्यक्षता भारत वीर आर्य और संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया । मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, पंचायत में मुख्य रूप से चांदवीर सिंह, नीटू दुल्हेरा अनुज बालियान संजीव पंवार, देव अहलावत, विपिन बालियान, विदेश , मोतला, राजेंद्र सैनी, अमरजीत तोमर राकेश चौधरी मौजूद रहे।