देवबंद में वक्फ बोर्ड की संपत्ति होगी कब्जा मुक्त : रईस पठान
देवबंद। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य रईस खान पठान ने कहा कि देवबंद में जिन लोगों ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है उसे जल्द ही मुक्त कराया जाएगा।
सोमवार को मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में उद्यमी अय्यूब बेग के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में रईस खान पठान ने कहा कि देवबंद में वक्फ बोर्ड की काफी संपत्ति लोगों के कब्जे में है। उद्यमी अय्यूब बेग ने सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य को नगर में स्थित कई वक्फ संपत्ति पर कब्जे के बारे में जानकारी दी। जिस पर रईस पठान ने तुरंत ऐसी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिलाया। पठान ने पूर्व मंत्री आजम खान पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में ही आजम खान को सलाखों के पीछे डाला गया। कार्यक्रम में रईस पठान का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर तारिक अहमद, हाजी खुबैब खान, फैसल नूर शब्बू, जुबैर खान, आमिर अहसान, जमाल अंसारी, मौलवी सिकंदर खान, अरशी बेग, महबूब बेग, मरगूब बेग, इरशाद खान, इस्लाम बेग आदि रहे।