फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त के इंतजार में किराए के मकान में गुजर रहे दिन

विज्ञापन
तमसीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किस्त का है इंतजार, किराए के मकान में दिन रहे गुजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई है। योजना की किस्तों के इंतजार में लाभार्थी किराए के मकान में दिन गुजार रहे हैं। सर्दी शुरू हो गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लाभार्थियों का कहना है कि जितने रुपये की किस्त मिलेगी, उससे कहीं ज्यादा तो वह किराए के मकान में रहकर ही खर्च कर देंगे।
केस-एक
आठ माह से बेघर है फरजाना का परिवार
खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी फरजाना का कहना है कि आठ महीने पहले एक किस्त मिली थी। उम्मीद बंधी तो मकान तोडक़र वह किराए के मकान में शिफ्ट हो गए। किराया ढाई हजार रुपये महीने दे रहे हैं, लेकिन अब तक दूसरी किस्त नहीं मिली है, जिससे हालात मुश्किल हैं। डर यह है कि जितने रुपये सरकार मकान के लिए देगी, कहीं वह सारे किराए में ही न खर्च हो जाएं।
विज्ञापन

केस-दो
चार महीने से दूसरी किस्त का इंतजार
खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी तमशीर बेगम का कहना है कि उनका मकान पिछले चार माह से टूटा हुआ है। दूसरी किश्त के इंतजार में है, लेकिन अभी तक किस्त नहीं मिली। अधिकारियों के लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। परिवार 15 सौ रुपये के किराए पर दूसरी जगह रह रहा है। सर्दियां बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा हे।
जिले में 18145 लाभार्थी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के जिले में 18145 लाभार्थी हैं। इनमें 16902 को प्रथम, 15110 को दूसरी और 11776 को तीसरी किस्त का भुगतान हुआ है। पात्र परिवार किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां मिल रहा है लाभ
जिले में मुजफ्फरनगर, खतौली, भोकरहेड़ी, बुढ़ाना, चरथावल, जानसठ, मीरापुर, पुरकाजी, शाहपुर, सिसौली में लोगों को योजना का लाभ दिया जाना है।
हमें बताएं अपनी समस्या
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त और पात्रता को लेकर आ रही समस्या पर आप हमारे मोबाइल नंबर 8954893110 पर व्हाट्सएप या कॉल कर सकते हैं। आपकी समस्या अमर उजाला में प्रकाशित की जाएगी।

फरजाना।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें