फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2251 बूथों पर चलाया मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
छपार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं से वार्ता करते सुधीर खटीक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
2251 बूथों पर चलाया मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जानसठ तहसील के नगंला कबीर, मंदौड, कवाल, सिखेड़ा में बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय मंदौड मे सहायक अध्यापक दीपक व शिक्षा मित्र पंकज का असंतोष जनक कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुये एक दिन मे लक्ष्य को पूर्ण करने का आदेश दिया।
शनिवार को डीएम ने नगंला कबीर प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण किया। बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जा कर सत्यापन करें और मतदान स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के वोटर कार्ड बनाए जाने, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिखेडा के सहायक अध्यापक विपुल कुमार का रजिस्टर पूर्ण नही पाया गया, इस पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों तथा पदाभिहित अधिकारियों को उपस्थित हो कर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व हटाने की कार्रवाई करने के लिए फार्मों को एकत्र किया जाए।
बीएलओ घर-घर सत्यापन का कार्य करने के निर्देश दिए गए। पहले पुनरीक्षण मे 18 वर्ष की आयु पुरी करने वाले एक बूथ पर 20 वोट का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 8 व 10 तक ही बना पाए, इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, बूथ पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए अधिकारी मौजूद रहे।
किसके लिए कौन सा फार्म
- प्ररूप-6 : पहली बार मतदाता या किसी एक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए
- प्ररूप-6क : किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए प्रारूप
- प्ररूप-7 : मृत्यु/स्थान परिवर्तन के कारण निर्वाचक नामावली से अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने का आक्षेप/अपना नाम हटाने/किसी अन्य व्यक्ति का नाम हटाने के लिए प्रारूप
विज्ञापन

- प्ररूप-8 : निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि विशिष्टियों की शुद्धि के लिए प्रारूप
- प्ररूप-8क : निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्रं रखने के लिए आवेदन (एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए) जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।

बूथो पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करते डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर के बूथ स्थल पर वोट बनाते बीएलओ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 13द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ6 में बुढ़ाना में रासायनिक खाद की समस्या के समाधान की बा?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जानसठ क्षेत्र में एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कैंप का निरीक्षण किया- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें