भाजपा मंडल कमेटी की सत्यापन बैठक संपन्न
रतनपुरी। गांव बडसू मंडल में बूथ कमेटी के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। विधानसभा प्रभारी ने विधायक विक्रम सैनी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
बडसू स्थित पंचायत घर में भाजपा के नवनियुक्त खतौली विधानसभा प्रभारी अजित चौधरी ने बडसू मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। बैठक में बड़सू मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि मंडल में बूथ कमेटी के सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी और खतौली विधानसभा प्रभारी अजीत चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी के सत्यापन के विषय में जानकारी ली। अजित चौधरी ने 14 सितंबर को खतौली में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन के विषय में जानकारी दी एवं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क पर जोर दिया।
इस अवसर पर खतौली विधानसभा विस्तारक हृदेश नागर, बडसू मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, क्षेत्रीय किसान मोर्चा सदस्य कोमल सोम, जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत, बडसू मंडल महामंत्री मोहन सोम, रवि कुमार, सत्यजीत सोम सहित बडसू मंडल के शक्ति केंद्र के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।