फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बाइक को नई बताकर बेचने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। मनोज ऑटो एजेंसी पर नई बाइक की कीमत में पुरानी बाइक पर पेंट कर बेचने को लेकर सिकंदरपुर निवासी ग्राहकों का जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

रतनपुरी में मनोज ऑटो एजेंसी के नाम से हीरो बाइक का शोरूम है, जिसका मालिक भनवाड़ा निवासी मनोज कुमार है। 25 अगस्त को सिकंदरपुर निवासी ग्रामीण अरुण सैनी ने अपनी पुरानी बाइक को एक्सचेंज ऑफर के तहत देकर एक नई हीरो एचएफ डीलक्स बाइक 66 हजार 500 रुपये में खरीदी थी। बाइक उसने अपनी पत्नी अनुराधा के नाम खरीदी थी। अरुण सैनी ने बताया कि उसकी पुरानी बाइक की कीमत 30 हजार लगाई, शेष 36 हजार 500 रुपये उसने हीरो कंपनी से फाइनेंस कराई। जिसकी 3285 रुपये की 18 किश्त तय हुई। अरुण सैनी का आरोप है कि खरीदने वाले दिन से ही उसकी बाइक के इंजन में दिक्कत आनी शुरू हो गई। बाइक की टंकी पर भी दोबारा से रंग हुआ था। कुछ गड़बड़ी एजेंसी के मालिक मनोज कुमार ने अगले दिन ठीक कराई। जब अरुण बाइक का बिल लेने आया तो उसे एक हस्त निर्मित बिल दे दिया गया। जिसमें बाइक की कीमत आदि कुछ भी नहीं लिखा था।
विज्ञापन

इसके बाद वह लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहा है। लेकिन एजेंसी मालिक हर बार उसे टरकाता चला आ रहा है। अभी तक न तो उसे बाइक का बिल दिया गया और न ही उसकी टंकी को बदला गया। बृहस्पतिवार को अरुण सैनी अपने गांव के दर्जनभर लोगों के साथ रतनपुरी स्थित मनोज ऑटो एजेंसी पर पहुंचा और जब उसने पुरानी बाइक के विषय में एजेंसी मालिक मनोज से बात की, तो मनोज ने इससे साफ इंकार कर दिया। गहमा गहमी होने पर एजेंसी मालिक मनोज ने उक्त ग्रामीणों को थाने की धमकी भी दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बात एजेंसी मालिक को नई बाइक देने की हिदायत दी। लेकिन एजेंसी पर पहुंचते ही एजेंसी मालिक अरुण को नई बाइक देने से साफ मुकर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां हंगामा किया। हंगामा करने वाले में अरुण सैनी, साहब सिंह सैनी, यतेंद्र सैनी, करतार सिंह, राहुल चौधरी, अमित कुमार, सचिन सैनी, पप्पू सैनी, छोटू और सोनू सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें