फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल शुरू नहीं होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। दि किसान सहकारी चीनी मिल में जारी की गई पर्चिंयों पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने मिल चालू न होने पर जमकर हंगामा कर दिया। मिल अफसरों को उनके दफ्तर में बंधक बना लिया। घंटों हंगामे के बाद एसडीएम जानसठ के समक्ष हुई वार्ता में मिल प्रबंधन द्वारा मिल पहुंचे किसानों के गन्ने की तौल कराने, गन्ने का इंडेंट जारी करने और रविवार से विधिवत मिल का पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा किए जाने पर गुस्साए किसान शांत हुए।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में गत 28 अक्तूबर को मिल प्रबंधन द्वारा विधिवत गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। मिल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के किसानों को 30 अक्तूबर को पेराई सत्र शुरू करने हेतु मिल में लाने के लिए गन्ने की पर्चिंयां भी जारी की गईं थीं। निर्धारित समय पर शनिवार को गांव करहेड़ा, तिस्सा, अलीपुर, यूसुफपुर, अथाई, मोरना, ककराला, रहकड़ा, मुझेड़ा और चौरावाला के काफी किसान गन्ना लेकर मिल में पहुंचे तो मिल बंद मिली। मिल में तौल शुरू करने के भी कोई संकेत नहीं थे।
यह देख गन्ना लेकर पहुंचे किसान भड़क उठे और मिल के जीएम कमल रस्तौगी व सीसीओ अंकित चौधरी के दफ्तर में पहुंचकर गन्ने की तौल कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे गुस्साए किसानों ने दोनों अफसरों को उनके दफ्तर में ही बंधक बनाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद किसान प्रतिनिधियों अमित राठी, संघ डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी, अथाई प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा, यूसुफपुर प्रधान राजेंद्र, बिन्नू राठी, रेशपाल, ब्रह्मसिंह, जवाहर, हवा सिंह, मुकर्रम डायरेक्टर, संदीप, प्रदीप बाबा, बिट्टू, सुभाष, कपिल व प्रवीण की एसडीएम के समक्ष मिल के अफसरों के साथ वार्ता हुई।
इसमें मिल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से तौल शुरू कराने, 15 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी करने और रविवार से विधिवत मिल शुरू करने की घोषणा की, जब कहीं जाकर किसान शांत हुए। इसके बाद मौके पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को पर्चिंयां जारी कर उनके गन्ने की तौल कराई गई। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बताया रविवार से मिल पूरी तरह चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें