फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कार में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मां-बेटे समेत तीन की मौत

Fri, 21 May 2021 10:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में टैंकर ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरेड़ा गांव के पास दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मारुति वैन सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। बताया गया कि एक टैंकर ने मारुति वैन में टक्कर मारी है। मृतकों में महिला, युवती और एक युवक शामिल हैं। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव सिकरेड़ा के निकट टैंकर व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आवाज गांव तक पहुंची। वहीं आवाज सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि कार सवार बिजनौर निवासी अक्षय पुत्र अशोक अपनी मां मंजू को इलाज के लिए अपनी रिश्तेदार शीतल के साथ मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दौरान सिकरेड़ा के निकट विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से तीनों कार में बुरी तरह फंस गए। पुलिस व ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें