मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलसे वेल्डर की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी के पास पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे 25 वर्षीय वेल्डर की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी मालिक के भाई की पहले ही मौत हो गई थी। वेल्डर बैडमिंटन का खिलाड़ी था और स्थानीय प्रतियोगिताओं में भी शिरकत करता था।
विज्ञापन
बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में वेल्डिंग करते समय पटाखों में लगी आग के बाद हुए विस्फोट में फैक्टरी संचालक के भाई आजम की मौत हो गई थी, जबकि वेल्डिंग कर रहे 25 वर्षीय कस्बा निवासी शहजाद उर्फ बुल्ला बुरी तरह झुलस गया था। उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।
बताया गया कि बुधवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वेल्डर की मौत की सूचना कस्बे में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और शोक छा गया। मृतक वेल्डर के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बड़ा पुत्र तीन वर्ष व छोटी पुत्री तीन माह की है। बताया गया कि मृतक वेल्डर बैडमिंटन का खिलाड़ी था और उसने कई प्रतियोगिता में जीत हासिल की हुई थी।