इस तरह गार्गी ने की पढ़ाई
होनहार गार्गी ने दसवीं की पढ़ाई भागवंती स्कूल से की। शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज से बीएससी करने के बाद वह एमएससी के लिए नोएडा की एमआईटी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। बड़ी बहन नूपुर के पास रहकर कोलकाता की एक कंपनी में इंटर्नशिप की। पीएचडी के लिए कनाडा से भी ऑफर मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर: मेरठ में सुपुर्द-ए-खाक किए गए अकबर बंजारा और सलमान के शव, जुटा भारी हुजूम, पुलिस-फोर्स तैनात
पिता बोले मेरे पास दो रास्ते थे, मैंने मुश्किल चुना
संजय ने बताया कि उसके पास दो रास्ते थे। परिवार गांव में रहता और बच्चे शहर से रोजाना आते-जाते। परिवार को लगा कि यह बेटियों के लिए मुश्किल होगा। इसी वजह से उन्होंने खुद मुश्किल रास्ता चुनकर शहर से गांव जाकर खेती करने का फैसला किया।
बेटी की कामयाबी पर खुशी
गार्गी की कामयाबी पर उनके घर पहुंचकर लोगों ने खुशी जताई। भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, चरथावल के डॉ. विपिन त्यागी ने खुशी जताई। संजय खुद भी भाजपा में सक्रिय हैं।