फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election 2022: भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन ने झोंकी पूरी ताकत, अब जिले में सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारी

Fri, 04 Feb 2022 01:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन ने चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। अब मुजफ्फरनगर जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रण में कामयाबी हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व का एक बार चुनावी दौरा हो चुका है। अब मुजफ्फरनगर में पांच फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी है। 

विज्ञापन


भाजपा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। शहर के भगत सिंह रोड पर उन्होंने पर्चे बांटे। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बबीता फोगाट, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेता जिले में प्रचार अभियान में तेजी ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-रालोद गठबंधन का प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता के जरिए मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की है। जल्द ही दोनों के रोड शो की भी संभावना बन रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया है। बसपा और कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई स्टार प्रचार नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें