फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 08:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में हैवानियत की हदें ही पार हो गईं। स्कूल में 72 साल के शिक्षक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छे बुरे का ज्ञान कराने वाले शिक्षक ने ही हैवानियत की सभी सीमाएं लांघ दी। शिक्षा के मंदिर में 72 वर्षीय शिक्षक और प्रबंधक ने कक्षा तीन की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी व एक मददगार को गिरफ्तार कर चालान किया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में नौ वर्षीय बच्ची कक्षा तीन की छात्रा है। छात्रा बुधवार को स्कूल गई थी। लेकिन दोपहर में जब स्कूल से वापस आई तो एकदम गुमसुम थी। देर शाम उसे पेट में दर्द हुआ तो परिजन नगर में एक महिला चिकित्सक के यहां ले गए। वहां पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने स्कूल के शिक्षक राज कुमार शर्मा (72) पर गलत काम करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह छात्रा स्कूल नहीं गई। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने पीड़िता के परिजनों को फोन कर अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी।  

उधर, मामले में दी तहरीर में पीड़ित छात्रा के पिता ने शिक्षक राज कुमार शर्मा व मददगार के रूप में शिक्षक उदयपाल व एक शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों राज कुमार शर्मा, उदयपाल को गिरफ्तार कर चालान किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने स्कूल पहुंच कर भी जांच पड़ताल की है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्कूल की मान्यता की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध का बड़ा असर: सोने के दाम में आया भारी उछाल, 53 हजार के पार पहुंची कीमत, देखें 1971 से 2022 तक के आंकड़े

विज्ञापन

इनको बनाया गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राज कुमार शर्मा सरकारी शिक्षक से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने कई सालों से प्राइवेट स्कूल खोला हुआ है। वह स्कूल के प्रबंधक हैं। स्कूल में ही उनका घर भी है। सेवानिवृत्त होने के बाद वह स्कूल में पढ़ाते भी हैं। स्कूल के शिक्षक उदयपाल व एक शिक्षिका भी अपराध में उनकी मददगार रही है। इसी के चलते इन दोनों को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला

छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पोस्को व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी व उसका एक मददगार पकड़ा गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें