गंगूबाई में तुराज के लिखे यह गाने
गीतकार एएम तुराज ने गंगूबाई में गाने शिकायत और जब सैया लिखे हैं। दोनों गानों को संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया है।
तुराज ने जो लिखा वह दिलों पर छपा
साल 2006 से एएम तुराज ने गीत लिखने का सफर शुरू किया। मैं दिवानी, मस्तानी हो गई, घूमर, कहीं जो बादल बरसे, को खूब सराहा गया। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में लिखे उनके गानों को भी खूब सराहा गया।
मोहब्बत को जिंदा जरूर रखिए
एएम तुराज ने कहा कि सफलता मोहब्बत से मिलती है। मोहब्बत और भाईचारा जिले की पहचान है। उनकी कोशिश रही है कि उनके गीतों में जिले की मिट्टी की खुशबू शामिल रहे।
वेबसीरीज हीरा मंडी में उम्मीद
गीतकार ने बताया कि ओटीटी प्लेटफार्म पर उनकी वेबसीरीज हीरा मंडी की तैयारी चल रही है। इससे बहुत उम्मीद है। बड़े स्तर पर बनाई जा रही सीरीज से लोगों को नए सिनेमा के दर्शन होंगे।