मुजफ्फरनगर। भुगतान, तौल में शुद्धता में जिले की टिकौला चीनी मिल को प्रदेश में पहला और खतौली को दूसरा स्थान मिला है। दोनो चीनी मिलों को गन्ना विभाग सम्मानित करेगा।
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास को गति प्रदान करने को विभाग प्रोत्साहन को कार्यक्रम चला रहा है। गन्ना कृषकों, समितियों, महिला समूहों, चीनी मिलों को उनके अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया जा रहा है। प्रदेश की चीनी मिलों में गन्ना भुगतान एवं अन्य परफोरमेंस और मानकों के आधार पर चीनी मिल टिकौला को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार मिला है। इनके साथ पीलीभीत और हरदोई की चीनी मिल भी प्रथम रही। चीनी मिल त्रिवेणी इंजीनियरिंग खतौली ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। प्रदेश के गन्ना आयुक्त द्वारा विजेता चीनी मिलों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।