फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 19 Apr 2022 07:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

शहर के आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार को तीन किशोर दीवार कूदकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। किशोरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
बाल सुधार गृह पहुंचकर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर फरार हो गए। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार हुए किशोरों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन


शहर के आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार को तीन किशोर दीवार कूदकर फरार हो गए। इनमें चरथावल क्षेत्र के दो किशोर चोरी के आरोपी हैं, जबकि सिखेड़ा थाना क्षेत्र का किशोर कुकर्म के मामले में सुधार गृह में बंद था। केयर टेकर आशाराम ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक तीनों दिखाई दिए, इसके बाद तीनों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


किशोरों के फरार होने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस किशोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें