फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला सहित तीन घायल, जानें- पूरा मामला

Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक बैंक में गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक चली गोली महिला सहित तीन लोगों को लगी। गोली लगने से रुबिया उर्फ गुड़िया, गौरव कुमार और रवि उर्फ मन्नू घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक चली गोली से बैंक और आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर  रही है।

विज्ञापन


बालाजी चौक  के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे यह घटना घटी। बैंक का सिक्योरिटी गार्ड रिटायर्ड सैनिक खालापार निवासी मेहंदी हसन अपनी डबल बैरल बंदूक लेकर ड्यूटी पर तैनात था। बैंक में आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लगी थी। वह बैंक के अंदर ही खड़ा था, तभी अचानक उसके कंधे पर लटकी बंदूक की बेल्ट अचानक टूट गई। गार्ड ने बंदूक को संभालने का प्रयास किया, इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई। गोली सामने सोफे पर बैठी मल्हूपुरा निवासी रुबिया उर्फ गुड़िया, आनंदपुरी निवासी गौरव कुमार और मखियाली निवासी रवि उर्फ मन्नू के पैरों में जाकर लगी। तीनों गोली लगने से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शहर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कुलदीप कुमार भी मौके पर आए। घटना की जानकारी ली। घायलों को पास के ही प्राईवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। बाद में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें