फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर से बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों के होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, रोहाना में टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें वृद्धा की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र में रोहाना टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार एक परिवार बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां एक वृद्धा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृत वृद्धा सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र के गांव पथराउ निवासी मुन्नी देवी (72) है। घायलों में अल्पना, कमलेश व अभिनव शामिल हैं। तीनों ही घायलों को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के जानसठ रोड पर दो हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली के पास हुआ। रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत युवक की पहचान जनपद सहारनपुर के जनता रोड निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। छोड़े गए ट्रैक्टर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, एक ओर हादसा सिखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव निराना के निकट हुआ। यहां बाइक सवार मेरठ जनपद के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी रामकिशोर को भी पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें