फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में गैर हिंदी भाषी किसान नेताओं की हूटिंग

विज्ञापन
मुजफरनगर के जीआईसी के मैदान में आयोजित महापंचायत में खत्म होने के बाद बाहर आती पूनम पंडित। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महापंचायत में गैर हिंदी भाषी किसान नेताओं की हूटिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महापंचायत में कई गैर हिंदी भाषी किसान नेताओं की हूटिंग पर मंच के सामने बैठे 100-150 कार्यकर्ता उनकी हूटिंग शुरू कर देते।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देशभर के किसान नेता एकत्र हुए हैं। हूटिंग करना उनका अपमान है। हमें यह उम्मीद नहीं थी। यह बात सुनकर राकेश टिकैत खड़े हो गए। राजेवाल से माइक लेते हुए कहा हमें लगता है कि हरी टोपी पहने हुए ये लोग भाजपा के भेजे हुए हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस चेतावनी के बाद हूटिंग करने वाले युवा शांत हुए। इसके बाद राजेवाल ने अपना भाषण पूरा किया।
विज्ञापन

पूनम पंडित को मंच पर बुलाया
मंच के सामने बैठे लोगों को मीडिया गैलरी से बाहर करने के निर्देश के बाद कुछ वालंटियर्स ने पूनम पंडित को भी जबरन वहां से उठाने का प्रयास किया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। पूनम पंडित ने एक महिला का अपमान करने का आरोप लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ने उनके साथ हुई अभद्रता को अपने भाषण में गलत बताया। इसके बाद राकेश टिकैत के कहने पर पूनम पंडित को मंच पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें