फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघरा बस स्टैंड पर एक साथ तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बघरा बस स्टैंड पर एक साथ तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन

तितावी। बघरा बस स्टैंड पर बुधवार देर रात दीवार में सेंध लगाकर घुसे बदमाशों ने एक साथ तीन दुकानों में हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने से व्यापारियों ने हंगामा करते हुए घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी टिंकू का बस स्टैंड के पास ही किसान मेडिकल स्टोर है। इसके पास ही बघरा निवासी दीपचंद की रेडीमेड गारमेंट शॉप स्थित है। इनके पास ही तीसरी दुकान महेश कुमार की ज्वेलरी शॉप है। बुधवार देर रात बदमाशों ने मेडिकल स्टोर की दीवार में सेंध लगाई और भीतर घुस गए। वहां से बदमाशों ने गल्ले में रखी करीब 30 हजार की नकदी और 20 हजार से अधिक कीमत की कीमती दवाइयां चोरी कर ली। इसके बाद दुकान के अंदर से ही दीवार में सेंध लगाकर रेडीमेड गारमेंट शॉप में जा घुसे बदमाशों ने वहां से करीब दस हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। वहां से बदमाश अंदर से ही दीवार में सेंध लगाकर ज्वैलरी शॉप में जा घुसे और वहां से करीब दस हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवरात व बर्तन आदि चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित व्यापारियों ने घटना की तहरीर देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। वहीं, चोरी करता दुकान के अंदर मौजूद एक युवक रेडीमेड गारमेंट शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें