मुजफ्फरनगर। सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन की तैयारी को लेकर अफसरों के साथ बैठक ली। उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
लोकसभा में ग्रामीण अंचल के खेल के अंतर्गत प्रतिभाओं को जागरूक करने के लिए डॉ सजीव बालियान के द्वारा’सांसद खेल स्पर्घा’ का आयोजन आठ नवंबर से 22 नवंबर तक समस्त विकास खंडों मेें कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन संासद आवास पर हुआ। जिला स्तरीय एक स्टेयरिंग कमेटी का गठन किया गया, जिसके संयोजक डीएम चंद्रभूषण सिंह होगे, जिला स्तरीय कमेटी में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिला क्रीड़ाधिकरी हरफूल सिंह, अशोक बालियान, युवा खेल कल्याण अधिकारी विशाल, नेहरू युवा कल्याण अधिकारी प्रतिभा शर्मा सदस्य रहेंगे।
इसी तरह ब्लॉक स्तर पर भी एक ऑर्गेनाइजर कमेटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख होगे एवं साथ में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य होगे। डॉ संजीव बालियान ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मुख्यत कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, एवं दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस स्पर्धा में जनपद स्तर पर टीम इवेंट (कबड्डी व वॉलीबाल) में प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को 51 हजार एवं 31 हजार, एकल स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमश 11 हजार, 7100, 5100 दिए जाएंगे।
ब्लॉक स्तर की स्पर्धा में टीम इवेंट (कबड्डी व वॉलीबाल) में प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को 21 हजार, 15 हजार एवं एकल स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 5100 एवं 3100 दिए जाएंगे। मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, ब्लॉक प्रमुख शाहपुर अरविंद त्यागी, बघरा से गौरव पंवार, सदर से अमित चौधरी, जानसठ से नरेंद्र, चेयरमैन बुढ़ाना जितेंद्र त्यागी, चेयरमैन शाहपुर प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र काला मौजूद रहे।