फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन

विज्ञापन
मीरापुर थाने में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर शपथ ग्रहण करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। उनको श्रद्धा पूर्वक नमन कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर देश की एकता-अखंडता की शपथ ली गई।
विज्ञापन

खतौली के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में अध्यापकों व छात्रों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ चंद्रमोहन शर्मा ने छात्रों को लौह पुरुष की कार्यशैली व उपलब्धियों से अवगत कराया। राजेंद्र त्यागी, विक्रांत मानव, नीरज चौहान, मीनाक्षी, पदमा, राज सिंह, कुलदीप, तीर्थराज, क्रांति सिंह, धर्मेंद्र, रविंद्र, कपिल, शिखा और चिंकी आदि मौजूद रहे। उधर, आर्यसमाज शिवपुरी द्वारा सरदार पटेल को नमन किया गया। आर्यसमाज के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, भगवान सिंह, रणसिंह, चरणसिंह, रामानंद, महेश गुप्ता, अरूण धारीवाल, पंडित रामेदव और अजेश आर्य मौजूद रहे।
मीरापुर थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिसकर्मियों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता की शपथ ली। उधर, गांव टिकौला में खेलों का आयोजन किया गया। पुरकाजी विकास खंड पुरकाजी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ग्राम प्रधान अनिल गौतम, शिक्षामित्र सुभाष चंद्र, निशा, मनीषा, खुशी, सलमान, सुहेल, अनस, आशीष, गौरव, सागर व दयालो देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुवाहेड़ी में प्रधानाध्यापक मोहम्मद खुशनूद के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। दिलशाद राणा, राहुल, परवेज, मुंसिफ अली और शाहनवाज मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय घुमावटी में प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाकिर के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। वंदना शर्मा, गुरविंदर सिंह, मनवीर सिंह और सोनिका आदि मौजूद रहे। वहीं, थाना प्रांगण में भी कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों को एकता-अखंडता की शपथ दिलाई गई।
पटेल जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराईं
मीरापुर। ग्राम टिकौला के पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने बताया कि सरदार पटेल जयंती के मौके पर गांव के क्रीड़ास्थल पर शूटिंग बॉल, कुश्ती व कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। इनमें गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर, कुतुबपुर, चुड़ियाला और मुझेड़ा गांव की टीमों ने भाग लिया। शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में ग्राम कुतुबपुर की टीम ने प्रथम व टिकौला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में टिकौला ने प्रथम और कुश्ती प्रतियोगिता में युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंट किए गए। नाहरसिंह, दीपचंद, मणिराम, राजकुमार और जयपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें