फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री का प्रदूषण विभाग ने सील किया

विज्ञापन
देवबंद की रहमान कालोनी में शक्ति वैल्डिंग वर्क्स फैक्ट्री को सील करती प्रदूषण विभाग की टीम - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर आबादी के बीच चलाई जा रही लोहे के गेट बनाने वाली फैक्टरी को प्रदूषण विभाग ने सील कर दिया। इससे फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मच गया। नगर की रहमान कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मंगलौर रोड स्थित रहमान कॉलोनी में चलने वाली मेसर्स शक्ति वेल्डिंग वर्क्स नामक फैक्ट्री के प्रदूषण से लोग परेशान थे। जिन्होंने अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। प्रदूषण विभाग द्वारा उक्त फैक्ट्री की जांच की गई। इस दौरान वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं, साथ ही यह भी सामने आया कि बिना उद्योग अनापत्ति या सहमति प्राप्त किए ही इसका संचालन किया जा रहा था। प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट के बाद डीएम द्वारा एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस और प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को सील कर दिया। तहसीलदार ने फैक्ट्री सील किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, प्रदूषण विभाग की छापामारी से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा रहा है।
प्रशासन की कार्रवाई का व्यापारियों ने स्वागत किया
देवबंद। नियमों की अनदेखी कर आबादी क्षेत्र में चलाई जा रही फैक्ट्री को सील किए जाने को लेकर व्यापारियों सहित अन्य संगठनों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है। सर्व जातीय एकता समिति के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, राजकुमार शर्मा, कुमार राजीव आदि का कहना है कि प्रशासन को आवासीय क्षेत्रों में चल रही इस प्रकार के उद्योगों को चिह्नित कर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें