फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो किसानों का काम करेगा वही देश पर राज करेगा: जादौन

विज्ञापन
पुरकाजी में भाकियू की बैठक में बोलते जहीर फारूकी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जो किसानों का काम करेगा वही देश पर राज करेगा : जादौन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे में भाकियू नेता जहीर फारूकी की ओर से किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने कहा कि पांच सितंबर को लाखों किसान मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक धरती पर आ रहे हैं। यह महापंचायत तय कर देगी कि देश में जो किसानों का काम करेगा, वही राज करेगा।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष जादौन ने कहा कि देश में आंदोलन और आंदोलनकारियों को जिंदा रखने के लिए भाकियू कोई चुनाव नहीं लड़ेगी। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ आम आदमी को भी छला है। राजू अहलावत ने कहा कि अब देश के किसान समझ गए हैं। किसान किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। तराई क्षेत्र के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह मान ने कहा कि सरकार को आंदोलन कुचलने नहीं दिया जाएगा। बैठक में बिजेंद्र सिंह, गढवाल अध्यक्ष संजय सिंह, नवीन राठी, प्रताप सिंह, विकास शर्मा, विपिन मेंहदियान, मांगेराम त्यागी, हरिओम त्यागी, मौहम्मद सुलेमान, संजय त्यागी, राजा गुर्जर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सरदार गुलजार सिंह ने और संचालन हाफिज मोहसिन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें