फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लाइट से जगमगाएंगे शहर के मुख्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्ग अब रात में तिरंगा लाइट से जगमगाएंगे। इनमें प्रकाश चौक से महावीर चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए शिवचौक तक का मार्ग शामिल किया गया है। 15 वे वित्त में इसके लिए 35 लाख स्वीकृत किए गए हैं। नगर पालिका इस कार्य को पूरा कराएगी।
विज्ञापन

आम जनता में देशभक्ति का जज्बा भरने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर अब तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। 15वें वित्त में इसके लिए नगर पालिका को 35 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। तिरंगा लाइट प्रकाश चौक से महावीर चौक तक लगाई जाएगी। महावीर चौक से मीनाक्षी चौक होते हुए शिवचौक तक के क्षेत्र को जगमग किया जाएगा।
रात के समय में यह सभी मार्ग तिरंगा के रूप में दिखाई देंगे। रोशनी भी होगी और देशभक्ति का जज्बा भी पैदा होगा। जिस मार्ग पर तिरंगा लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव हुआ है यह शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग हैं। प्रकाश चौक से महावीर चौक तक का मार्ग ऐसा मार्ग है, जहां से रोडवेज और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग जाते हैं।
विज्ञापन

महावीर चौक से मीनाक्षी चौक के मार्ग पर जहां बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थाएं हैं, वहीं यह मार्ग पूरी रात तक चलता है। मीनाक्षी चौक और शिवचौक दोनों ऐसे चौराहे हैं, जहां पर लोगों की पूरी रात चहल पहल रहती है। ये दोनों स्थान 24 घंटे गुलजार रहते हैं।
जानसठ, भोपा पुल पर भी लगी लाइट
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने तिरंगा लाइट लगवाने का प्रयोग भोपा पुल और जानसठ पुल पर किया था। इन दोनों पुलों पर अब कुछ लाइटें ही रात में जगमगा रही हैं। अधिकतम लाइट खराब हो चुकी हैं। पालिका ने इन्हें सही नहीं कराया है।
शहर को मिलेगा भव्य रूप
तिरंगा लाइट लगने से शहर के मुख्य मार्ग पूरी तरह जगमगाएंगे। लोगों को रोशनी तो मिलेगी ही राष्ट्रप्रेम की भावना भी बलवती होगी। हमारा प्रयास है कि हमारा शहर एक अच्छा संदेश देता नजर आए। - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें