फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अपने अध्ययन के अलावा नये-नये आविष्कार करें

विज्ञापन
अभियंता दिवस: मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिगं एण्ड टैक्नोलोजी में अभियंता दिवस के कार्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्र अध्ययन के अलावा नए आविष्कार करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसएन चौहान, रजनीश कुमार, एमएल जैन, सीपी गुप्ता, लोकेश चंद्रा ने किया। लोकेश चंद्रा ने कहा कि छात्र अपने अध्ययन के अलावा नए आविष्कार करें, ताकि ज्ञान के साथ-साथ कौशल का भी विकास हो। डा प्रगति शर्मा, प्राचार्य डा एके गौतम ने आभार जताया।
विज्ञापन

रजनीश कुमार ने बताया कि इंजीनियर्स डे भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा के जनक विश्वेशरैया के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। सीपी गुप्ता ने विश्वेशरैया के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। एसएन चौहान ने कहा कि हमें पेशेवर इंजीनियर के रूप में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के कल्याण के लिए आवश्यक योजनाओं, नीतियों और प्रौद्योगिकी को डिजाइन और लागू करने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप के बारे में सोचने की और रोजगार पैदा करने की जरूरत है। संचालन सीवी गुप्ता ने किया।

अभियंता दिवस: मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिगं एण्ड टैक्नोलोजी में अभियंता दिवस के कार्य- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें