फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने महिला समेत दो लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मानकी व तलहेड़ी खुर्द के जंगल में बुधवार को घास काटने गए एक महिला, किशोर और एक युवक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तलहेड़ी खुर्द निवासी रामलाल का पुत्र रजनीश उर्फ काला (32) बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे पशुओं के लिए जंगल में चारा लेने गया था। जैसे ही वह कब्रिस्तान के समीप पहुंचा तो कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा। इसके बाद वहां से गुजरे लोगों ने इसकी जानकारी उसके घर दी। घायल रजनीश को उसके परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दोपहर करीब एक बजे तलहेड़ी खुर्द निवासी इंदर की पत्नी लीलावती (60) भी जंगल में गई थी। उस पर भी आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। तलहेड़ी खुर्द के प्रधान सोनू ने बताया कि गांव के समीप में मुर्गी फार्म है, जिसकी वजह से यहां आवारा कुत्तों का झुंड हर समय घूमता रहता है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। वहीं, मानकी के प्रधान मामूर हसन ने एसडीएम को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। मामूर हसन का कहना है कि कुत्तों के उनके गांव के भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर चुके हैं। कुत्तों के डर की वजह से लोग दूसरे रास्तों में अपने खेतों में जाने को मजबूर है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। गानकी गांव के शाबान (15) को भी कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें