फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सोरम ने दूसरी बार जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
गांव बसेड़ा में जूनियर बालक वर्ग जिला चैंपियनशिप विजेता सोरम टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि पवन ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कबड्डी में सोरम ने दूसरी बार जीती चैंपियनशिप
विज्ञापन

मोरना। गांव बसेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में हुई जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी चैंपियनशिप में सोरम की टीम ने रसूलपुर टीम को कड़े मुकाबले में महज दो अंकों से हराकर लगातार दूसरे साल जनपदीय ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सोरम टीम के प्रियांशु व रसूलपुर टीम के राजन को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन

विजय स्पोर्ट्स क्लब बसेड़ा के सहयोग से गांव के प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को आयोजित जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में 24 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सोरम टीम ने विजय क्लब बसेड़ा को 36-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, रसूलपुर टीम चोधरी क्लब काकड़ा को रोमांचक मुकाबले में 27-25 से हराकर फाइनल में पहुंची। रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम सोरम ने रसूलपुर टीम को 27-25 अंकों से हराकर लगातार दूसरी बार जिला चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि प्रधान पवन कुमार, पूर्व प्रधान सुबोध, आचार्य धर्मवीर सिंह और चरणसिंह लाला ने विजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सोरम टीम के प्रियांशु और रसूलपुर टीम के राजन बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुने गए। आयोजन में जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल, उपसचिव सतेंद्र, धर्मेंद्र देशवाल, आकाश, राहुल और गोलू का सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में ओमबीर, शमशाद काला, अनिल, पोपिंद्र, सुनील और जयवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें