फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से नाम बदलकर फरार आरोपी का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से नाम बदलकर फरार आरोपी का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से नाम बदलकर फरार हुए हत्यारोपी के बेटे मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के वंडर सिटी निवासी रविकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी के कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी करा लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार से करीब दो माह पूर्व जानसठ कोतवाली पुलिस द्वारा शिक्षक की हत्या के मामले में बंद गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव जीतपुरा निवासी अजित उर्फ अजय नाम बदलकर फरार हो गया था। हत्यारोपी की दूसरे आरोपी विकास से मुलाकात कवाल अस्थायी जेल में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने साठगांठ कर एक-दूसरे के नाम बदल लिए थे। जेल जाने के बाद वहां से हत्यारोपी अजित उर्फ अजय साथी बंदी विकास के नाम से जारी उसके जमानती वारंट पर जेल से फरार हो गया था। मामले में जेलर कमलेश सिंह ने फरार बंदी व उसके साथी के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी अजित उर्फ अजय ने जेल से फरार होने से पहले अपने बेटे रविकांत से कई बार बात की थी। बेटे रविकांत को अजित की फरारी के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके चलते मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की वंडर सिटी निवासी रविकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी रविकांत का चालान कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में शामिल रहे मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी विकास और नीरू को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। वहीं, फरार अजित उर्फ अजय के एनबीडब्लू जारी करा लिए गए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें