फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से विदा हुई बहन और दुनिया से चला गया भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। एक तरफ आंगन से बहन की डोली उठी और दूसरी तरफ बुखार के कारण अस्पताल में वेंटिलेटर पर मासूम भाई की जान निकल गई। ह्दयविदारक घटना से हर आंख में आंसू भर आए । ग्रामीणों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बिटिया को भाई की मौत की जानकारी दिए बिना विदा किया। जिस घर में शादी की खुशियां पसरी थी, वहां कुछ ही देर में मरघटी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

कसबा निवासी सुशील भोपा-मोरना मार्ग पर प्राइवेट बस पर परिचालक है। सुशील की बड़ी बेटी तानिया उर्फ तनु का विवाह मुजफ्फरनगर के आशीष के साथ रविवार को होना तय हुआ था। घर में खुशियां छाई थी। शनिवार को तनु का छोटा भाई वंश (14) बुखार की चपेट में आ गया। परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगा। गंभीर हालत में शनिवार रात ही वंश को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे के बीमार होने से शादी की खुशियां फीकी पड़ गई।
रविवार को दोनों पक्षों की सहमति से आनन-फानन में सादगी से विवाह कराया गया। एक तरफ बहन की शादी हो रही थी और दूसरी तरफ मासूम भाई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। दोपहर बाद वंश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही कसबे के गणमान्य लोग पहुंचे। बिटिया को बिना जानकारी दिए ही विदा कराया और परिजनों को हिम्मत बंधाई। पिता सुशील, मां राखी, दादी कमललता ,भाई मुकुल, विजुल गम में डूबे हैं।
विज्ञापन

शादी में सबसे अच्छा दिखना चाहता था वंश
परिवार में सबसे बड़ी बेटी वह तीन भाईयों की इकलौती बहन होने के नाते शादी की खुशियों से तैयारी चल रही थी। परिवार का सबसे चहेता व छोटा बेटा वंश बहन की शादी के लिए बेहद खुश था। बहन की शादी में सबसे अच्छा दिखना चाहता था, उसने अपनी बहन तनु की पसंद के कपड़े खरीदे थे।
कोई तो बता दे...मेरा भाई कैसा है?
बाबुल के घर से डोली में बैठकर तो चली गई, लेकिन देर रात तक ससुराल से ही बार-बर परिवार को कॉल कर भाई वंश का हाल जानती रही। परिजन बिटिया को झूठा दिलासा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें