फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में धांधली, पूर्ति निरीक्षक को घेरा 

Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के खानजहांपुर के राशन डीलर द्वारा वितरण में धांधली की शिकायत पर जांच होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक का घेराव किया। पूर्ति निरीक्षक उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांति किया।
विज्ञापन


सोमवार को खानजहांपुर के ग्रामीण तहसील में पहुंचे तथा पूर्ति निरीक्षक का घेराव किया। आरोप लगाया कि राशन डीलर राशन वितरण में धांधली कर रहा है। जिसकी कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायत पर कुछ दिन पूर्व पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। जिसमें राशन वितरण में अनियमितता उजागर हुई थी। इसके बाद भी राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक का घेराव कर राशन की दुकान निलंबित करने की मांग की। उधर, पूर्ति निरीक्षक दिपांकर शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल की जा चुकी है। जांच के कागजात एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम के आदेशानुसार कार्रवाई होगी। मौके पर सैयद इमरान, अरशद, सलाउद्दीन, ब्रजपाल सिंह,  भंवरपाल, इकबाल, कासिम, आसिफ, शाकिर, इस्लामुद्दीन, मुश्ताक, नईमुद्दीन, इरशाद, शमशाद, सैयद जावेद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें