फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, छोले-भटूरे और खोया के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य एवं पेय पदार्थ की जांच के लिए अभियान चलाया। शहर के विभिन्न मांगों के अलावा जौली में छापा मारा गया। अभिहित अधिकारी डॉ. चमन लाल ने कहा कि लगातार यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिवाली के पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया। बाईपास रोड मुजफ्फरनगर से खोया बर्फी एवं बतीसा, महावीर चौक स्थित मिठाई की दुकान से खोया, बर्फी एवं बतीसा, छोले-भटूरे की दुकान से तैयार छोले, गांव जौली से खोये का नमूना संग्रहित कराकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। अभिहित अधिकारी डॉ. चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल ने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कई जगह से शीतल पेय पदार्थों के नमूने भी विभाग की टीम की ओर से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें