मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दो साल तक जबरदस्त मंदी झेलने के बाद इस बार धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है।
शहर के भगतसिंह रोड के साथ ही नई मंडी के पीठ बाजार व बिंदल मार्केट में तीन दिन पहले से ही बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। मार्केट में अभी से खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है, जिसे देख व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस साल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते भाड़ा महंगा होने के साथ ही अन्य कारणों से गत वर्ष की अपेक्षा सजावटी सामान व बर्तनों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद सजावटी सामान और बर्तन कारोबारियों को धनतेरस और दीवाली पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीदें हैं।
नई मंडी के पीठ बाजार बर्तन कारोबारी अवनीश कुमार का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बर्तनों की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन इससे धनतेरस व दिवाली की खरीदारी पर असर पड़ता नहीं दिख रहा। लगातार दो साल के बाद इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है, जिससे बाजार में अच्छे बूम की उम्मीद है।
बर्तन कारोबारी योगेंद्र कुुमार का कहना है कि कोरोना के चलते दो साल से व्यापारी मंदी झेल रहे थे। इस बार कोरोना संक्रमण का असर न होने के कारण बाजार में भीड़ उमड़ रही है, जिससे काफी अच्छा कारोबार होने की संभावना है। कीमतों में पिछले साल की अपेक्षा इजाफा हुआ है, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
---------
चीन निर्मित माल हुआ नदारद, स्वदेशी की बढ़ी मांग
मुजफ्फरनगर। धनतेरस व दीवाली के लिए इस बार तीन दिन पहले से ही बाजार सजावटी सामान की खरीदारी के लिए सज चुके हैं। इस बार चीन निर्मित माल काफी कम है और महंगा होने के बावजूद स्वदेशी प्रोडक्ट की मांग है। सजावटी सामान के कारोबारी श्रेयांस कुमार का कहना है कि लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जाग्रत होने के चलते इस बार चाइना बाजार से लगभग पूरी तरह नदारद है। सजावटी सामान में केवल मेक इन इंडिया प्रोडक्ट की उपलब्धता है और महंगा होने के बावजूद लोग भी स्वदेशी की ही मांग कर रहे हैं।
मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर मिटटी के दीये खरीदती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर बंधनवार खरीदती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में दीपावली पर्व पर घरो के लिए सजावट के लिए फूलों की खरीददारी करती महिलांए?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर सजा बाजार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में त्योहारों पर बर्तन खरीदती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में घनतेरस पर्व के लिए बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में दीपावली पर्व पर खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR