फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले जयंत चौधरी, सत्ता में आए तो पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और गाजीपुर में भी बनाएंगे हाईकोर्ट बेंच

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में जनसभा को संबोधित करते रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बोले जयंत चौधरी, सत्ता में आए तो पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और गाजीपुर में भी बनाएंगे हाईकोर्ट बेंच
विज्ञापन

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि हमारी सरकार आने पर पश्विमी यूपी, बुंदेलखंड और गाजीपुर में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना कराई जाएगी। किसानों को छह के बजाए 12 हजार रुपये सालाना देगी। उन्होंने कहा कि आप को लखीमपुर खीरी के घटना को याद रखना, सत्ता पक्ष वाले घटना को भुलाने का प्रयास करेंगे, लेकिन हमें वहां कुर्बानी देने वाले किसानों को याद रखना है। जो मुंह छिपाए लोग वोट मांगने आए तो उन शहीदों के नाम इन्हें बताने हैं। हमें इस घटना की बदला वोट की चोट से लेना है।
विज्ञापन

बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा की जनसभा में चौधरी जयंत सिंह ने लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सूबे की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। जयंत ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना का प्रभाव पूरे देश है। किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार झूठी है, जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं किए। देश के पूंजीपतियों के हाथ मोदी सरकार का कंट्रोल है। उनके कहने पर ही सरकार काम करती है, जबकि यूपी की योगी सरकार बिना कंट्रोल के चल रही है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रालोद अपना लोक संकल्प पत्र जारी करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने मोदी सरकार की झूठी सरकार बताया। पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने किसानों से सत्ता परिवर्तन कर योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें