सभी को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली सदर बाजार लेकर आ गई, जिनका चालान किया गया। इसके साथ ही एसपी सिटी राजेश कुमार ने अवैध रूप से शराब पिलाने वाले चिकन की दुकानों के स्वामियों को चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खलासी लाइन मार्ग पर पुलिस ने चिकन की दुकानों पर छापा मारा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। चिकन की दुकानों में शराब पीते मिले 10 लोगों का चालान किया गया, जबकि कई मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
शनिवार की रात आठ बजे एसपी सिटी राजेश कुमार के साथ कोतवाली सदर बाजार पुलिस की टीम ने कोर्ट रोड पुल के नजदीक खलासी लाइन मार्ग चिकन की दुकानों पर छापा मार दिया। पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में बैठकर शराब पी रहे लोग गाड़ी लेकर भाग गए। वहीं, चिकन की दुकानों में से भी कई लोग फरार हो गए, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को मौके पर ही शराब पीते हुए पकड़ लिया।
सभी को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली सदर बाजार लेकर आ गई, जिनका चालान किया गया। इसके साथ ही एसपी सिटी राजेश कुमार ने अवैध रूप से शराब पिलाने वाले चिकन की दुकानों के स्वामियों को चेतावनी दी। एसपी सिटी ने कहा कि अगर दोबारा कोई शराब पिलाता मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।