भोपा स्थित भूमिया मंदिर पर गणेश जी को माला समर्पित करते थाना प्रभारी निरीक्षक व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीगणेश पूजन कर किया भंडारा
मुजफ्फरनगर, भोपा। कस्बा स्थित भूमिया मंदिर में शनिवार को श्रीगणेश सेवा समिति के तत्वावधान में मनाए जा रहे छठे श्रीगणेश महोत्सव में शनिवार को श्रीगणेश पूजन करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने गणपति बप्पा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका पूजन किया। इसके बाद नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा प्रदान की गई। समिति संरक्षक सुभाष वालिया ने थाना प्रभारी का पटका पहनाकर स्वागत किया। एसएसआई राजकुमार राणा, एसआई गणेश शर्मा, पारुल शर्मा, रूबी जैन, विपुल कुमार, पुरोहित अंकित शर्मा, बंटी चौधरी, उदित, आर्यन, अज्जू राठी, चंदर, अंकित शर्मा, पंडित कुश भारद्वाज और प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।