फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के आगे रोडवेज के दावे हुए फेल

विज्ञापन
महावीर चौक पर भैया दूज पर बस की इंतजार करते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर यात्रियों को पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने के परिवहन निगम के दावे फेल हो गए। निगम सभी स्थानों के लिए बसें उपलब्ध कराने में सफल नहीं हो सका। कई मार्गों पर समय से बस नहीं मिलने पर यात्री घंटो इंतजार में खड़े रहे। ट्रेन नहीं चलने के कारण बसों में यात्रा को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन

भैयादूज पर्व रोडवेज के लिए काफी आय वाला पर्व माना जाता है। कोरोना काल में इस बार ट्रेन नहीं चलने के कारण भी रोडवेज बसों पर ही यात्री निर्भर रहे। ऐसे में रोडवेज के अफसरों ने भैयादूज पर पर्याप्त बसों का संचालन करने के दावे किए थे, मगर सोमवार को वो दावे हवा हवाई नजर आए। डिपो के बेडे़ में 197 बसें हैं, जिनमें 141 निगम की और 56 अनुबंधित हैं। सभी बसों को सड़कों पर उतारा गया था। पर्व पर लोकल मार्गों मेरठ, शामली, बड़ौत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, रुड़की के फेरे डेढ़ गुण किए गए थे, बावजूद इसके बसों के लिए यात्री भटकते रहे।
सोमवार सुबह से ही यात्रियों की बसों में भारी भीड़ रही। लंबी दूरी की बसें बाईपास हाईवे से ही निकल जाने के कारण यात्री परेशान रहे। महावीर चौक पर बसों के लिए यात्री खड़े रहे, मगर पीछे से भर कर आई बसों ने यात्रियों को वहां से नहीं लिया। जिस कारण मजबूरन यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड पर जाना पड़ा। सुबह कुछ हद तक बसें उपलब्ध रही, मगर दोपहर बाद रोडवेज स्टैंड पर यात्रियों को बसें नहीं मिली। दूसरे डिपो से आने वाली बसें रोडवेज स्टैंड के बजाए रेलवे रोड से यात्रियों को लेकर चलती रही।
विज्ञापन

इस कारण बस स्टैंड पर बड़ौत, शामली, रुड़की के लिए बसें नहीं मिलने के कारण यात्री परेशान रहे। जब भी कोई बस आती तो उसमें सवार होने के लिए मारामारी रही। परिवार समेत बस स्टैंड पर खड़े बड़ौत निवासी देवेंद्र और योगेंद्र ने बताया कि एक घंटे से बड़ौत के लिए बस नहीं है। ऐसे में कहां जाए। देर शाम तक बसों में यात्रियों का ये ही हाल रहा।
--------------
जाम के कारण बिगड़ी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि यात्री काफी आए। बसें कम थी, फिर भी बसों के चक्कर बढ़ाए गए। दोपहर बाद बरला और तितावी में वाहनों के कारण जाम लगने से बसें जाम में फंसने से बसें समय पर डिपो नहीं पहुंच सकी, जिस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
शाहपुर में भी लगा जाम
शाहपुर। भैया दूज के पर्व पर कस्बे में भारी भीड़ रही, जिसके चलते मैन चौक व मैन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को जाम खुलवाने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कस्बे के बाजारों में गश्त किया।

शामली रोड पर उग्गामार वाहन से सफर करते यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रोडवेज स्टैड पर खडें यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें