फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम पर टिप्पणी पर कोतवाली में रालोद कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
बुढ़ाना कोतवाली में तहसीलदार को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रालोद कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। वे जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर सपा व रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि यशपाल हेवा के नाम से फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह पर अभद्र टिप्पणी की गई है। पोस्ट डालने वाले पर रासुका लगानी चाहिए। समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए। संयम पवांर ने कहा कि ऐसी पोस्ट डालने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार जयेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहसीलदार ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर हाजी जमशैद, मौमीन, सत्यपाल सहरावत, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, संयम पंवार, नियम पंवार, अभिषेक, हरेंद्र पंवार, व अब्दुल जब्बार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें