फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक प्रकरण में नौ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक प्रकरण में नौ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक पर हुए जानलेवा हमले की घटना में काफी जद्दोजहद के बाद पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिसौली निवासी ओमेंद्र मुखिया ने नौ नामजद आरोपियों सहित कई लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जनकल्याण समिति के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आरोपियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के अलावा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। रिपोर्ट में हमलावरों द्वारा तमंचों से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है।
सिसौली निवासी ओमेंद्र मुखिया की तहरीर पर भौराकलां थाने की पुलिस ने शनिवार शाम सवा सात बजे यह मुकदमा दर्ज किया है। सिसौली निवासी गौतम, संदीप उर्फ हजारी, संजीव, मनोज, रकमपाल, अनंगपाल, शरणवीर, सौबीर और गौरव पुत्र अनंगपाल को नामजद कराते हुए अन्य अनेक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रविंद्र बंजी के यहां जनकल्याण समिति के स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लाठी, डंडे हथियार, तमंचे आदि लेकर यहां पहुंचे और गालीगलौज करते हुए पीएम, सीएम, मंत्री के अलावा विधायक के खिलाफ नारे लगाने लगे। भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। इस मौके पर सहदेव, आमेंद्र, धर्मेंद्र, रविंद्र बंजी ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। इसी बीच विधायक अपनी कार से चले तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। कार पर काला तेल डाल कर पर उन पर जान लेवा हमला किया गया। कार पर जबरदस्त पथराव किया गया, जिसमें उनका गनर कपिल भी घायल हो गया। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने विधायक को बड़ी मुश्किल से बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर हमले की घटना में ओमेंद्र की ओर से नौ लोगों के नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ भौराकलां थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
- अभिषेक यादव
एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें