फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मरीजों से अधिक वूसले 14.85 लाख वापिस करेगा ईवान हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मरीजों से अधिक वसूली को वापस कराया जाएगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों से अधिक वसूली की जांच में पुष्टि हो गई है। आठ मरीजों के परिजनों ने शिकायत की थी ईवान हॉस्पिटल में उनसे शासन से निर्धारित दरों से अधिक वसूला गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित जिला स्तरीय समिति ने परीक्षण में पाया कि इन आठों मरीजों के परिजनों से निर्धारित दरों से 14.85 लाख अधिक वसूला गया है। अब हास्पिटल प्रबंधन को मरीजों के तीमारदारों को अधिक वसूली गई धनराशि वापस करनी होगी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला स्तर पर कोविड प्रकरणों की सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। इस समिति में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार और मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी हेड आरके ठकराल को शामिल किया गया था। कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में सरकार द्वारा निर्धारित रेटों से अधिक की वसूली मरीजों के परिजनों से की गई। इस समिति के सामने आठ मरीजों जरीना, आकाश गोयल, दीपक कुमार, प्रेरणा गंभीर, अंजली सोम, राजलक्ष्मी, राजेश, सुरेश के परिजनों ने शिकायत की कि उनसे ईवान हॉस्पिटल में निर्धारित दरों से अधिक वसूले गए हैं। समिति के सामने सभी शिकायतकर्ता पेश हुए और अपने बिल और कागजात सौंपे। समिति ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से अस्पताल द्वारा वसूल किए गए पैसे और शासन की दरों का परीक्षण कराया, जिसमें अंतर साफ मिला। आठ मरीजों से ही निर्धारित दरों से 14 लाख 85 हजार अधिक वसूले गए। समिति के सदस्य एडीएम प्रशासन ने बताया कि समिति पैसा वापस कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति तय करेगी कार्रवाई
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि आठ शिकायतों के मामले में सभी प्रकरणों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि हास्पिटल की ओर से मरीजों के परिजनों से अधिक वसूली की गई है। अब उसको मरीजों के परिजनों को वापस कराया जाएगा। प्रकरण गंभीर है, हॉस्पिटल के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, समिति यह तय करेगी। संवाद
मरीज का नाम वसूला पैसा वापस होगा
जरीना 12.87 लाख: 3.34 लाख
आकाश गोयल 5.30 लाख : 2.15 लाख
दीपक कुमार 80 हजार : 24125 रुपये
प्रेरणा गंभीर 5.23 लाख : 2.27 लाख
अंजली सोम 1.20 लाख : 50 हजार
राजलक्ष्मी 9.20 लाख : 4.51 लाख
राजेश 6.37 लाख : 1.72 लाख
सुरेश 61 हजार : 11908 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें