फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या जन्मोत्सव पर 51 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या जन्मोत्सव पर 51 पौधे लगाए
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही सभी 498 ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक भी आयोजित कराई गई। मां बेटी को उपहार वितरित दिए गये और बालिकाओं के द्वारा केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जन्मी बालिकाओं के नाम पर पौधारोपण कर बालिकाओं तथा पुरुषों को उन पौधों के संरक्षण का दायित्व सौंपकर पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित कराई गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भूण हत्या इत्यादि विषय पर चर्चा की गई एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक नीरज गौतम एवं सह संयोजक अलंकार त्यागी और भैरव फाउंडेशन ने कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर हरि वृंदावन सिटी में 51 पौधे लगवाए। कार्यक्रम के अन्तर्गत कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें