फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया सैनी को मिला प्रेरणा दूत अवार्ड

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की प्रिया सैनी को अवार्ड देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रिया को मिला प्रेरणा दूत अवार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के बघरा क्षेत्र के मुरादपुरा गांव के किसान सतेंद्र सैनी की बेटी प्रिया को युवाओं की संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा सारण छपरा बिहार में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। छठे राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम एक से तीन फरवरी 2022 के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 युवाओं एवं तीन सामाजिक संस्थाओं को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी प्रिया एक चित्रकार हैं, पिछले कई वर्षों से अपनी कला के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान चला रही हैं। प्रिया को उनकी उपलब्धियों एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें