फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं : संजय सिंह

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में वार्ता करते सांसद संजय सिहं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं : संजय सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह का कहना है कि भाजपा के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा के संस्थापकों जिस जिन्ना के साथ मिलकर सिंध में सरकार बनाई उसका जिक्र कर रही है। पश्चिम में जिन्ना की नहीं गन्ना की बात होनी चाहिए। भाजपा ने चार साल तक गन्ना पर कोई पैसा नहीं बढाया।
मेरठ रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, जाति, धर्म के नाम पर हमारा कोई वोट बैंक नहीं है। हम जीत का दावा भी नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम जनता से सवाल कर रहे हैं कि आप लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर कब वोट देना शुरू करेंगे। भाजपा पूरे प्रदेश में केवल नफरत की राजनीति करना चाहती है। पाकिस्तान को भारत का दुश्मन बता रहे है, ये बात तो हम 70 साल से जानते है। अब जिन्ना को ले आए, ये वही जिन्ना है, जिनके साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सिंध में सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिन्ना की नहीं गन्ना की बात होनी चाहिए। अब तक के इतिहास में मोदी अकेले प्रधानमंत्री जो गुपचुप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मित्रता निभा आए। पलायन की बात करते हैं, हम पूछना चाहते है कि सात साल से केंद्र में और पांच साल से प्रदेश में आपकी सरकार थी तो पलायन कैसे हो गया। भाजपा बताए कि कौन से मुगल है जिनसे वह लड़ रही है। शहर विधानसभा सीट की प्रत्याशी आभा शर्मा, पुरकाजी के प्रत्याशी अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, वसी खैरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें