इसके बाद पुलिस को गन्ने के खेत के पास दो बदमाश स्कूटी व एक गाय लेकर दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाश टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, अन्य एक बदमाश अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाते हुए गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया।