फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोंडा व उत्तराखंड में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-सात पदक पर कब्जा कर जिले का नाम रोशन किया
विज्ञापन

फोटो समाचार



मुजफ्फनरगर। यूपी के गोंडा और उत्तराखंड के नरासन में जिले के कुश्ती खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीत का परचम लहराया। सात पदक पर कब्जा करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह सभी शहीद बच्चन सिंह अखाड़े के खिलाड़ी है।

गोंडा जिले में 21 से 23 मार्च तक राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जिले से अंडर- 15 व अंडर- 20 में बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग किया। इस दौरान बसेड़ा की खिलाड़ी वंशिका ने 58 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, खेड़ी की अवंतिका ने 65 किग्रा भार वर्ग में रजत, 46 किग्रा भार वर्ग में बड़ेडी की भूमिका और 57 किग्रा भार वर्ग में पचेंडा कलां के गोपाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद बच्चन सिंह अखाड़े के कोच युधिष्ठिर पहलावन ने बताया कि 17 मार्च को उत्तराखंड स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में 58 किग्रा भार वर्ग में अंशिका लोहान, 65 किग्रा भार वर्ग में आरव राठी और सब जूनियर स्टेट प्रयागराज में 40 किग्रा भार वर्ग में मखियाली की जोया ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले और अखाड़े का नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें