फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से दिन भर घरों में कैद रहे लोग

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में दूसरे दिन भी लगातार मूसलाधार बारिश से लोग दिन भर घरों में ही कैद रहे। अक्तूबर माह में हुई इस बारिश से मौसम में भी परिवर्तन हो गया है। मौसम में अचानक ठंड़क बढ गई है। 35 डिग्री के आस-पास चल रहा अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री पर पहुंच गया है। घरों में एसी पूरी तरह बंद हो गए हैं और पंखे की बंद करने पड़ गए हैं। बारिश से सडकों पर कीचड़ के हालात बन गए है, आम आदमी को सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर लगातार तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले में 41.4 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। बारिश के चलते लोग अपने प्रतिदिन का कार्य भी नहीं कर पाए। लगातार बारिश होते रहने से आम आदमी अपने घरों में की कैद रहा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति ना के बराबर ही रही। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी कम संख्या में ही दिखाई दिए। बारिश का यहां सबसे बड़ा असर यह रहा है कि मौसम में बड़ा परिवर्तन हो गया है। 35 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा अधिकतम तापमान यहां बारिश के कारण 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्मी पूरी तरह खत्म होती दिखाई दे रही है। लोगों के घरों के एसी पूरी तरह बंद हो गए है। यही नहीं पंखे बंद हो गए है। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आद्र्रता 96 प्रतिशत रही। बारिश के कारण सड़कों के हालात सबसे बदतर हुए है। जाट कालोनी, शिक्षक कालोनी, दक्षिणी सिविल लाइन समेत जिन सड़कों पर काम चल रहा है, वहां के हालात तो बेहद खराब है। सामान्य सड़कों पर भी कीचड़ की स्थिति है। दुपहिया वाहन ही नहीं पैदल चलना भी दूभर है।
लकड़संधा में मकान गिरा, कटिया मरी
मुजफ्फरनगर। जिले में बारिश के दौरान सदर तहसील के गांव लकड़संधा में ग्रामीण ओमकार के मकान की कच्ची छत गिर गई। छत गिरने से कड़ी के नीचे दबने से भैंस की कटिया मर गई। हालाकि मकान गिरने से यहां कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद सहायत को लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना, आसमान में दिखा इंद्रधनुष
खतौली। दो दिन लगातार बारिश से होने से मौसम सुहाना हो गया। हालाकि लगातार हो रही रिमझिम बारिश के कारण मकानों में भी नमी आ गई। ठंड़ का एहसास होने के कारण बुर्जुगों और बच्चों को गर्म वस्त्र पहनाने पड़े। सोमवार की देर सायं आसमान में इंद्रधनुष के दर्शन हुए। बरसात से गली, मौहल्लों, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। कुछ स्थानों पर पानी उतरने के बाद वहां पर कीचड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें