फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले नरेश अग्रवाल, एतिहासिक होगा लखनऊ का व्यापारी सम्मेल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों से एकता का आह्वान किया। 14 नवंबर को लखनऊ में होने वाले वैश्य एवं व्यापारी महासम्मेलन में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक ली। मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। नरेश अग्रवाल ने पदाधिकारियों को 14 नवंबर को लखनऊ में होने वाले वैश्य एवं व्यापारी महासम्मेलन की जानकारी। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा आदरणीय सुनील बंसल होंगे।
सम्मेलन को सफल बनाने एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सम्मेलन में व्यापारियों की भागीदारी पर चर्चा की गई । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, तरुण मित्तल, कार्तिक गोयल, आनंद गुप्ता, अखिलेश शर्मा, सौरभ मित्तल, हैप्पी शर्मा, सहारनपुर से जिला अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, महानगर अध्यक्ष संदीप चौधरी, राज नितिन सिंह रावत एवं बिजनौर से जिलाध्यक्ष दीपक कुमार एवं शामली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें