फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
शाहपुर में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में स्थित यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय ग्रामीण क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी , बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैभव शर्मा ने प्रथम , अरुण ने द्वितीय , अजय बालियान ने तृतीय , 400 मीटर दौड़ में अजय ने प्रथम , कलीम ने द्वितीय , विपिन ने तृतीय 1500 मीटर दौड में पारुल ने प्रथम , अनुज ने द्वितीय व अरुण शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अविका ने प्रथम , दिव्यांशी ने द्वितीय व नव्या ने तृतीय , 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांशी ने प्रथम , नव्या ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
बालक वर्ग की 50 किग्रा कुश्ती में नदीम ने प्रथम मोहम्मद साहिल ने द्वितीय , 54 किग्रा में आशीष ने प्रथम अब्दुल कलाम ने द्वितीय , 56 किग्रा में सोनिया ने प्रथम सौरभ ने द्वितीय , 63 किग्रा कुश्ती में हर्ष बालियान ने प्रथम रिहान द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बालिका वर्ग की 48 किग्रा कुश्ती में वासु ने प्रथम , काजल ने द्वितीय , 49 किग्रा कुश्ती में सविता ने प्रथम शीतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । भारोत्तोलन में 48 किग्रा बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम प्रिंसी ने द्वितीय मेघा ने तृतीय , 53 किग्रा में सविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 56 किग्रा में आशीष ने प्रथम रिहान ने द्वितीय , 62 किग्रा पर में आशीष ने प्रथम कलीम ने द्वितीय , 69 किग्रा में शमीम ने प्रथम अर्पित ने द्वितीय , 77 किग्रा में अल्ताफ में प्रथम विभोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कबड्डी में बालक वर्ग में रसूलपुर जाटान की टीम ने प्रथम व काकड़ा द्वितीय स्थान , बालिका वर्ग में सोरम की टीम ने प्रथम व काकड़ा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने अतिथियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह , जिला व्ययाम शिक्षक सन्नी वर्मा , युवा कल्याण अधिकारी प्रिया चौधरी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी , पूर्व प्रधान अमित त्यागी , विकास बालियान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें