फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुस्सा आया तो शराबी पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर लगा दी आग, मौत, छह साल पहले की थी लव मैरिज

Sun, 13 Oct 2019 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में पति ने शराब के नशे में पत्नी के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पलंग पर बैठी एक साल बेटी भी आग में झुलसने से बाल बाल बची। आग बुझाने की कोशिश करने पर पति खुद भी झुलस गया।
विज्ञापन


महिला की मेरठ हॉस्पिटल में उपचार के बाद मौत हो गई, जबकि आग में झुलसे पति को भी मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाद में सीओ ने मौका मुआयना किया।

 

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के पति ने चिकित्सक को पीटा, पेद्दा कांड को लेकर सुर्खियों में रहे थे ऐश्वर्य

गांव अंतवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र कबूल सिंह ने छह वर्ष पूर्व मोहल्ला गणेशपुरी में रहने वाली दूसरी जाति की अन्नू उर्फ अनुराधा (28) से शादी की थी। शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी को साथ ससुराल में ही रहता है।

शादी के बाद दंपती के दो लड़कियां चार साल की मुस्कान व एक साल की पायल हैं। दिनेश की सास बीना मुस्कान को लेकर नैनीताल गई हुई थी। ससुर की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: देवबंद में भाजपा नेताओं की हत्या में ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक दिनेश शराब पीने का आदी है। रविवार रात करीब 8 बजे दिनेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए दिनेश ने मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी अनुराधा को आग लगा दी।
विज्ञापन

इस दौरान एक साल की बेटी पायल पलंग पर बैठी थी जो आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। अनुराधा के चीखने चिल्लाने पर दिनेश ने आग बुझाने की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गया।

यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में दो परिवारों के 30 सदस्यों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, आधिकारी चौकन्ने

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ हॉस्पिटल में अनुराधा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में सीओ आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि महिला की मौत हो गई है। पति के खिलाफ तहरीर दिए जाने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें