फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पत्नी व मां के झगड़ों से तंग आकर शख्स ने की खुदकुशी, जेब में मिला सुसाइड नोट

Sun, 13 Oct 2019 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जानसठ में गुर्जर सद्भावना सभा मुजफ्फरनगर के जिला संयुक्त सचिव सतीश भड़ाना ने पारिवारिक कलह मेें जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान मेरठ के एक हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें भड़ाना ने अपनी पत्नी पर उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव अहरोड़ा निवासी सतीश भड़ाना (42) पुत्र बुद्ध सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। सतीश भड़ाना की हालत खराब होने पर परिजनों को जहरीले पदार्थ खाने का पता चला। भाई मनोज ने उसे खतौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगडऩे पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मेरठ के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई मनोज को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जो कि गुर्जर सद्भावना सभा मुजफ्फरनगर के लेटरपैड पर लिखा गया है।

इसमें लिखा गया है कि मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले काफी समय से मेरी पत्नी बीना मेरी मां ते साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। हर समय घर में क्लेश रखती है और मेरी मां को भला बुरा कहती है।

मैं इसे लेकर करीब दो माह से मानसिक रूप से परेशान था। आज मैं उपरोक्त सभी प्रकरण से तंग आकर अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इसके अलावा कई बातें और भी सुसाइड नोट में लिखी गई है। सतीश भड़ाना के आत्महत्या करने को लेकर परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें